बांग्लादेश के कंटेनर डिपो में आग:मौत का आंकड़ा 49 हुआ, 300 से ज्यादा घायल; मृतकों की संख्या बढ़ सकती है
बांग्लादेश में चटगांव के बीएम कंटेनर डिपो में शनिवार रात विस्फोट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में 49 लोगों की मौत हो गई। वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस आग पर काबू पाने के लिए सेना को घटनास्थल पर भेजा गया है।
बांग्लादेश में चटगांव के बीएम कंटेनर डिपो में शनिवार रात विस्फोट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में 49 लोगों की मौत हो गई। वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस आग पर काबू पाने के लिए सेना को घटनास्थल पर भेजा गया है। आग इतनी जबर्दस्त है कि इसे बुझाने के दौरान दमकल विभाग के 5 कर्मियों की भी मौत हो गई है। घायलों को चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सीएमएचसी) में भर्ती कराया गया है।
‘ढाका ट्रिब्यून’ समाचार ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शहादत हुसैन के हवाले से कहा, ‘‘शवागार में अब तक 49 शव पहुंचाए जा चुके हैं।’’ ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने ‘रेड क्रेसेंट यूथ चटगांव’ में स्वास्थ्य एवं सेवा विभाग के प्रमुख इस्ताकुल इस्लाम के हवाले से कहा, ‘‘इस घटना में 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कम से कम 350 लोग सीएमसीएच (चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में भर्ती हैं।’’
इस्लाम ने मृतक संख्या के बढ़ने की आशंका जताई। ‘द डेली स्टार’ समाचार पत्र के अनुसार, चटगांव के मंडलायुक्त अशरफुद्दीन ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 560 डॉलर (50,000 टका) और घायलों को 224 डॉलर (20,000 टका) की सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।
अधिकारियों ने इस घटना की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है और उसे आगामी तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। सीएमसीएच पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक नूरुल आलम ने बताया कि कंटेनर डिपो में शनिवार रात करीब नौ बजे आग लगी। दमकल सेवा की इकाइयां इसे बुझाने की कोशिश कर रही थीं कि तभी वहां एक विस्फोट हुआ तथा आग और फैल गई।
नूरुल ने कहा कि माना जा रहा है कि कंटेनर डिपो में रसायनों के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि रात करीब पौने 12 बजे एक बड़ा विस्फोट हुआ और एक कंटेनर में रसायन होने के कारण आग एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर में फैल गई। इस संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से फोन पर कहा, ‘‘डिपो मुख्य रूप से खाली था। आग लगने के बाद दमकलकर्मी, पुलिसकर्मी और अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद एक के बाद एक कंटेनर में हुए विस्फोटों के कारण उनकी मौत हो गई।’’
अखबार की खबर में बताया गया है कि विस्फोट के कारण घटनास्थल के आस-पास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। चटगांव अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के सहायक निदेशक मोहम्मद फारुक हुसैन सिकदर ने कहा, ‘‘लगभग 19 दमकल इकाइयां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं और छह एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद हैं।’’
अग्निशमन सेवा के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद मैनुद्दीन ने सीताकुंड इलाके में घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘डिपो में कंटेनर में हाइड्रोजन परॉक्साइड जैसे कई प्रकार के रसायन रखे थे और स्पष्ट रूप से रसायनों के कारण आग भीषण हो गई।’’

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
