देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 6 बार पढ़ी गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्‍मदिन:मोदी के बर्थडे पर सोने के सिक्के बांटेगी तमिलनाडु भाजपा, दिल्ली का रेस्तरां देगा 56 इंच की थाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। मोदी 72 साल के हो गए हैं। दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान समेत देशभर में भाजपा PM मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के तहत धूमधाम से मनाएगी।

Abhishek Raghuvanshi17 सितंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। मोदी 72 साल के हो गए हैं। दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान समेत देशभर में भाजपा PM मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के तहत धूमधाम से मनाएगी।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक अलग-अलग प्रोग्राम तय किए हैं। नड्डा के साफ निर्देश हैं कि सेवा पखवाड़ा प्रोग्राम में सभी सांसद, विधायक और पार्टी कार्यकर्त्ता क्रिएटिव प्रोग्राम्स में शामिल होंगे। राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई है।

तस्वीरों में खबर5 फोटो
ओडिशा के समुद्र तट पर सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने PM मोदी को जन्मदिन पर सेंड से स्कल्पचर बनाया है। इसमें 1213 मिट्‌टी के कप भी इस्तेमाल किए गए।आर्दोर 2.1 रेस्तरां के मालिक सुवीत कालरा ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।CM बसवराज बोम्मई ‘बैंगलोर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट’ में हेल्थ कैंपेन का शुभारंभ करेंगे।नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नरेंद्र मोदी के जीवन और नेतृत्व पर एक प्रदर्शनी का जेपी नड्डा उद्घाटन करेंगे।BJP प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि PM मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा शुरू होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा।

PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर होने वाले प्रोग्राम को 3 भागों में बांटा गया है। पहला- सेवा का कार्यक्रम और ब्लड डोनेशन कैम्प, दूसरा- फ्री हेल्थ चेक अप, तीसरा- दिव्यांगों को उपकरण देने और वैक्सीनेशन में हेल्प।

तमिलनाडु में बांटे जाएंगे सोने के सिक्के
BJP की तमिलनाडु इकाई PM मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को गिफ्ट के तौरे पर सोने के सिक्के बांटेगी। इसके लिए भाजपा ने आरएसआरएम अस्पताल चेन्नई को चुना है। इस अस्पताल में जन्म लेने वाले सभी बच्चों को एक सोने का सिक्का गिफ्ट में दिया जाएगा। नवजातों को दिए जाने वाले हर सिक्के का वजन 2 ग्राम होगा।

रेस्टोरेंट पेश करेगा ’56 इंच की थाली’
PM के जन्मदिन पर लुटियंस दिल्ली के एक रेस्तरां में 10 दिनों तक 56 इंच की थाली परोसी जाएगी। दो लकी विजेताओं को केदारनाथ मंदिर जाने का भी मौका मिलेगा। कनॉट प्लेस में स्थित आर्दोर 2.1 रेस्तरां के मालिक सुवीत कालरा ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उनके जन्मदिन पर 56 इंच की एक थाली परोसी जाएगी।

कालरा ने कहा कि अगर दो लोगों में से कोई एक व्यक्ति भी 40 मिनट में थाली खत्म करता है तो उन्हें 8.5 लाख रुपए दिए जाएंगे।

कर्नाटक में शुरू होगा 15 दिन का हेल्थ कैंपेन
पीएम मोदी के जन्मदिन से कर्नाटक सरकार 15 दिन का हेल्थ कैंपेन शुरू कर रही है। यह अभियान 2 अक्टूबर को समाप्त होगा। CM बसवराज बोम्मई ‘बैंगलोर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट’ में इस कैंपेन का शुभारंभ करेंगे।

हेल्थ मिनिस्टर डॉ. के सुधाकर का कहना कि इस कैंपेन का मकसद राज्य में बच्चों और बुजुर्गों में जागरूकता पैदा करना है।

सुधाकर ने आगे कहा कि कैंपेन में एनीमिया, थायरॉइड और अन्य गैर संचारी रोगों की जांच की जाएगी। इसके अलावा बच्चों को टीके लगवाने पर भी जोर दिया जाएगा।

जेपी नड्डा प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नरेंद्र मोदी के जीवन और नेतृत्व पर एक प्रदर्शनी का जेपी नड्डा उद्घाटन करेंगे। इसी तरह की प्रदर्शनी अन्य राज्यों में भी लगेगी।

देशभर में BJP कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता को खादी का उपयोग करने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

राजस्थान में 6 सदस्यीय कमेटी गठित
राजस्थान में भी BJP ने मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाने के लिए 6 सदस्यीय कमेटी गठित की है। BJP प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि PM मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा शुरू होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। इस दौरान सेवा के काम होंगे। रक्तदान शिविर, फ्री हेल्थ चैक अप, दिव्यांग उपकरण वितरण, टीबी मरीजों को गोद लेना सहित कई प्रोग्राम शामिल हैं।

5 बेस्ट स्टेट यूनिट्स को किया जाएगा सम्मानित

BJP ने सभी स्टेट यूनिट्स को सेवा पखवाड़े की सभी एक्टिविटीज को प्रधानमंत्री के नमो ऐप पर अपडेट और शेयर करने के लिए कहा है। 5 सर्वश्रेष्ठ राज्य इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
भौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगाMadhyaPradeshभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगा 28 मिनट पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की 28 मिनट पहलेएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्डMadhyaPradeshएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्ड 29 मिनट पहलेTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्धLifestyleTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्ध 5 घंटे पहलेइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दियाDelhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 5 घंटे पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 घंटे पहलेवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगाDelhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 5 घंटे पहलेहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयनLifestyleहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयन 5 घंटे पहले
सारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिएMadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 6 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 6 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दियाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 6 घंटे पहलेमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 6 घंटे पहलेकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोधMadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 6 घंटे पहलेचक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावनाMadhyaPradeshचक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावना 6 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा कीMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा की 6 घंटे पहलेसगन लाल का सफल उपचार: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 8 अक्टूबर को डिस्चार्जMadhyaPradeshसगन लाल का सफल उपचार: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 8 अक्टूबर को डिस्चार्ज 6 घंटे पहले
Chelsea के ट्रेंट एलेक्जेंडर-आर्नोल्ड पर दांव, अन्य क्लबों की रुचिSportsChelsea के ट्रेंट एलेक्जेंडर-आर्नोल्ड पर दांव, अन्य क्लबों की रुचि 15 घंटे पहलेSilicon Practice के पतन से सैकड़ों GP प्रैक्टिस की वेबसाइटें बंदHealth & FitnessSilicon Practice के पतन से सैकड़ों GP प्रैक्टिस की वेबसाइटें बंद 15 घंटे पहलेReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजनाTechnologyReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजना 17 घंटे पहलेOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगाTechnologyOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगा 17 घंटे पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 1 दिन पहलेAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 1 दिन पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 दिन पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 दिन पहले
↑