नगर सरकार का यह चुनाव इंदौर के भविष्य का चुनाव है नगर वासियों का जनसंपर्क में जो आशीर्वाद मिल रहा है इससे यह तय है कि भारतीय जनता पार्टी का विचार और कमल के फूल का निशान ऐतिहासिक मतों से जीतेगा। यह बात विधानसभा तीन में जनसंपर्क के दौरान बीजेपी महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने जनता से कही,उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा मुद्दों की बात करती है
भाजपा सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है जबकि इसके विपरीत कांग्रेस नकारात्मक ओर झूठे वादों के साथ चुनाव लड़ती है।
इस चुनाव में बीजेपी के दो मुद्दे हैं पहला जो विकास हमने किया है वह जीत का आधार बने और दूसरा जो आगे काम करेंगे जनता उस पर विश्वास करें।यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है अभी इंदौर में डबल इंजन की सरकार है, एक केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और दूसरी प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में इस चुनाव में इंदौर नगर निगम में कमल के फूल को महापौर बनाकर एक और इंजन जोड़ने का काम इंदौर की जनता का है जिसके बाद इंदौर में ट्रिपल इंजन की सरकार विकास की गति को और बढ़ाएगी, कैलाश विजयवर्गीय से लेकर मालिनी गौड़ तक जितने भी महापौर बने सभी ने इंदौर में विकास के अलग अलग मुद्दों को लेकर काम किया है। हम सभी को मिलकर विकास के इस क्रम को सतत आगे बढ़ाना है,इंदौर की जनता ने विगत 22 वर्षों में भाजपा के सबका साथ सबका विकास के ध्येय वाक्य को जमीनी स्तर पर मूर्त रूप लेते देखा है जिसके फलस्वरूप जनता जनार्दन असीमित स्नेह जनसंपर्क में मिल रहा है ।और यही प्यार कमल के फूल को विजय बनकर भी दिखाना है ।अपने जनसम्पर्क के दौरान भार्गव ने क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय के द्वारा किये गए क्षेत्रीय विकास कार्यो को भी जनता को बताया। पुष्यमित्र भार्गव का जनसम्पर्क काफिला सुबह 9 बजे से वार्ड क्र. 59 के रजिस्ट्रार कार्यालय हनुमान मंदिर से शुरू हुआ उसके बाद वार्ड क्र. 60 ,वार्ड क्र. 58 वार्ड क्र. 57,वार्ड क्र. 56 में जनसम्पर्क का समापन हुआ,इन मौके पर सभी वार्डो के क्षेत्रीय पार्षद भी मौजूद रहे, जनसंपर्क में किन्नर समाज के द्वारा भी पुष्यमित्र भार्गव का स्वागत किया गया और तिलक लगाकर विजयश्री का आशीर्वाद भी दिया, वही खातीपुरा चौराहे पर बड़ी संख्या में संत समाज ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया,और नगर सरकार के चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजय होने का आशीर्वाद भी दिया। जनसम्पर्क के दौरान भार्गव के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ विभिन्न दायित्वों के प्रभारी भी मौजूद रहे।
