इंदौर शहर में अत्याधिक गति के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर के ‘‘नियंत्रित गति-सुरक्षित जीवन’’जनजागरूकता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) राजेश हिंगणकर एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून/व्यवस्था) मनीष कपूरिया की उपस्थिति में पलासिया चौराहा से किया गया।
सड़क हादसे पर होने वाली मौतों में 90 हादसो की वजह तेज गति इस अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र एवं अधिकारियों द्वारा पलासिया चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर ‘‘नियंत्रित गति-सुरक्षित जीवन’’ का संदेश देने वाले होर्डिंग/पोस्टर का अनावरण किया एवं पलासिया चौराहे पर ट्रेफिक सिग्नल की रेड लाईट में खड़े वाहन चालकों को तख्तियों पर लिखे संदेशों के माध्यम से नियंत्रित गति व सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील आम नागरिकों से की गयी। और इस दौरान उन्होनें कहा कि प्रायः देखने में आ रहा है कि सड़क पर दुर्घटनाओं से होने वाली 90 प्रतिशत मौतें अत्यधिक एवं अनियंत्रित गति से वाहन चलाने के कारण ही हुई है।
शहर के विभिन्न मार्गो एवं पेट्रोल पंपों पर होर्डिंग/पोस्टर करेंगे सतर्क और जागरूकइस अभियान के तहत यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों जिसमें बायपास, प्रमुख मार्गो, ब्रिज एवं आंतरिक एवं बाहरी सीमा पर, ‘‘गति की अति-बन रही जीवन की इति!’’ सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकतर मौतों का कारण तेज गति से वाहन चलाना है। इस प्रकार के संदेशों वाले होर्डिंग/पोस्टर लगायें गये है। साथ ही पेट्रोल पंप एसोसिएशन द्वारा इंदौर पुलिस के सहयोग से शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर भी इस प्रकार के होर्डिंग/पोस्टर लगाये जा रहे है, जिससे आम नागरिक इसे बार-बार देखें और उनके चेतन व अवचेतन मस्तिष्क में यह बात बैठ जाएं कि, उन्हें नियंत्रित गति से ही वाहन चलाना है नहीं तो दुर्घटना घटित हो सकती है।
यातायात प्रबंधन मित्रों ने पोस्टर एवं तख्तियों के माध्यम से की आमजन से अपील इस दौरान यातायात प्रबंधन मित्र योजना से जुड़कर अपना योगदान देने वाले यातायात प्रबंधन मित्रों ने जन जागरूकता रैली निकालते हुए लोगों को यातायात नियमों का जिम्मेदारी पूर्वक पालन करने एवं नियंत्रित गति से ही वाहन चलाने की अपील पोस्टर एवं तख्तियों के माध्यम से की गयी।कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर हरिनारायण चारी मिश्र, अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) राजेश हिंगणकर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून/व्यवस्था) मनीष कपूरिया, पुलिस उपायुक्त महेश चंद जैन (यातायात प्रबंधन), पुलिस उपायुक्त ज़ोन 2 संपत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार पाटीदार, सहायक पुलिस आयुक्त अजीत सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त बसंत कुमार कौल, सहायक पुलिस आयुक्त संतोष कुमार उपाध्याय सहित यातायात प्रबंधन पुलिस महानगर इंदौर पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं यातायात प्रबंधन मित्र तथा गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहें।
