मध्यप्रदेश के ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान ,कांग्रेस और हिंदुत्व विरोधी एजेंडे पर साधा निशाना ,महाराष्ट्र के 40 विधायक अगवा नही भगवा हुए, हनुमान चालीसा के प्रभाव और हिंदुत्व के नाम पर गिरी सरकार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ग्रह मंत्री नरोत्तम  मिश्रा ने एक पत्रकार वार्ता में कांग्रेस और हिंदुत्व विरोधी एजेंडे पर निशाना साधते और संजय राउत को निशाने पर लेते हुए कहा कि “ये हनुमान चालीसा का ही प्रभाव है कि चालीस दिन के अंदर 40 विधायक चले गए. संजय राउत जी कह रहे थे कि हमारे विधायक अगवा हो गए हैं. वो विधायक अगवा नहीं भगवा हो गए थे.”मिश्रा ने कहा, “ये देश है जहाँ पहली बार हिंदुत्व के नाम पर कोई सरकार गिरी है. मेरा देश बदल रहा है.” नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा जो भी इस पार्टी के संगत में आता है वो पूरी तरह साफ़ हो जाता है.मिश्रा ने कहा, “कांग्रेस की संगत में जो आता है, वो साफ़ हो जाता है. अखिलेश यादव संपर्क में आए, साफ़…तेजस्वी यादव संपर्क में आए, साफ़…उद्धव ठाकरे संपर्क में आए साफ़ हो गए.”महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई में 39 विधायकों के बाग़ी होने के बाद बुधवार रात को उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.अब एकनाथ शिंदे गुट का बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाना लगभग तय माना जा रहा है.

Exit mobile version