मंगलवार की शाम पलासिया थाना क्षेत्र में इंदौर पुलिस द्वारा पैदल मार्च निकाला गया जिसमें डीसीपी जोन 3 धर्मेंद्र सिंह भदोरिया एडिशनल डीसीपी शशिकांत कनकने सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के बाद शहर में आला अधिकारियों द्वारा लगातार पैदल मार्च निकालकर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है इसी कड़ी में डीसीपी जोन 3 धर्मेंद्र सिंह भदोरिया एडिशनल डीसीपी शशिकांत कनकने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च पर निकले और पलासिया थाना क्षेत्र से आनंद बाजार सहित अन्य क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
डीसीपी जोन 3 धर्मेंद्र सिंह भदोरिया के अनुसार जब अधिकारी पैदल मार्च में शामिल होते है तो निश्चित तौर पर पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ता है इसके साथ ही आम जनता में सुरक्षा का भाव उत्पन्न होता है, वही गुंडे बदमाशों में भय का वातावरण बनता है।
