एटीएम में पैसे निकालने का बोलकर गए युवक की रेलवे ट्रेक के पास मिली लाश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अपने घर के निर्माण के चलते पास के एटीएम में पैसे निकालने का बोलकर गए युवक की लाश रेलवे ट्रेक के पास मृतक हालत में मिली जब पुलिस को ट्रेन की टक्कर से एक युवक की मौत होने की सुचना पुलिस को मिली थी तो पुलिस की टीम ने मोके पर पहुंचकर देखा तो युवक के शरीर के दो भाग अलग अलग टुकड़ो में पड़े थे मृतक की जेब से मिले आईडी कार्ड से मृतक की पहचान पुलिस ने की और परिजनों को घटना की सुचना दी थी मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया हे अब पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा होने की बात कह रही हे

हिरा नगर थाना क्षेत्र के एमआर 10 रेलवे ब्रिज पर स्किम नबर 78 में रहने वाले साहिल कनारे की लाश पुलिस को मिली थी लाश मिलने के बाद यह माना जा रहा था की साहिल ने ट्रेन के सामने आकर छलांग लगा कर आत्महत्या की हो लेकिन मृतक के परिजन ने आरोप लगाया हे की साहिल को उसकी माँ ने पास के एटीएम में पैसे निकालने के लिए भेजा था और जब वह रात तक घर नहीं लोटा तो पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी लगी परिजन मान आत्महत्या नहीं कर सकता उसकी हत्या साहिल को रेलवे ट्रैक पर किसी ने फेकर की हे मृतक की जेब से पैसे भी नहीं मिलना और परिवारों के शक को बड़ा रहा हे की उसके साथ कोई घटना घटित की गई हे वही जाँच अधिकारी के अनुसार मृतक के शव का पोस्मॉर्टम करवाया जा रहा हे जिसकी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो सकेगा

Exit mobile version