अगर बुलेट ने छोड़ी गोली तो पुलिस की आ जायेगी टोली,अभी तक 250 से ज्यादा मोडिफाइड सायलेंसर लगी गाड़ियां पर कार्यवाही।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://timenews.today/img/2022/01/WhatsApp-Video-2022-01-12-at-15.05.35.mp4

इंदौर.भंवरकुआं एरिया में पिछले 5 वर्ष पूर्व देररात सनसनी फैल गयी थी।दरअसल वह इसलिए क्योंकि भंवरकुआं के सैकड़ों रहवासी रोड पर आ गए थे। और उन्होंने स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी थी कि उनके इलाके में बड़ा गोलीकांड हुआ है। लिहाजा रहवासियों की सूचना पर भंवरकुआं पुलिस रातभर गोलीकाण्ड की पड़ताल की। लेकिन मिलाजुला कुछ नही। इस बीच रहवासी बहुत ख़ौफ़ज़दा थे। वही जब दूसरा दिन बिता और जैसे ही रात हुई उनके एरिया में एक बार फिर गोलियों की आवाजें आने लगी। लिहाजा रहवासियों खुद इस गोली के राज का पर्दाफाश करने का मन बना लिया। और रहवासियों ने उक्त गोलियों की असल वजह पकड़ ली। दरअसल वह गोलियों की आवाज मोडिफाइड सायलेंसर की वजह से आ रही थी। 

अब फिर जागी पुलिस 

घटना बाद से ही तत्कालीन डीआईजी और वर्तमान पुलिस कमिश्नर ने ऐसी बुलेट दो पहिया वाहनों पर कार्यवाही के आदेश सभी थाना इलाको को दे रखे थे। 5 वर्ष लगभग बीत जाने के बाद अब कहीं जाकर एक बार फिर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। 

भारीभरकम जुर्माना किया जा रहा वसूल

- Advertisement -

चर्चा में पुलिस उपायुक्त और यातायात प्रभारी महेशचंद्र जैन ने कहा कि अब ऐसी मोडिफाइड सायलेंसर, मोडिफाइड नंबर प्लेट वालो वाहनों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। अभी 250 से ज्यादा वाहनों पर भारीभरकम जुर्माना लगाया जाकर हाथोंहाथ सायलेंसर भी बदलवाए गए है उक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Exit mobile version