पीएम के पंजाब दौरे के दौरान हुई चूक बीजेपी ने विरोध कर हस्ताक्षर अभियान चलाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान प्रदर्शनकारियों के द्वारा उनके रास्ता रोकने को लेकर बीजेपी का विरोध लगातार जारी है इंदौर के राजवाड़ा पर बीजेपी ने हमारे प्रधानमंत्री हमारे अभियान नारे के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया और पंजाब सरकार का विरोध किया

– इंदौर में भाजपा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर जानलेवा हमले की साजिश का लगातार विरोध दर्ज कराया जा रहा है इसी को लेकर बीजेपी के द्वारा इंदौर शहर के राजवाड़ा पर शहर के प्रबुद्ध जन और नागरिकों के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया इस हस्ताक्षर अभियान में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भी शिरकत की और लोगों से हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े होने का निवेदन किया, सांसद शंकर लालवानी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरा देश आज नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है कांग्रेस के द्वारा रची गई साजिश पूरे देश के सामने आ चुकी है

Exit mobile version