निर्माणाधीन बिल्डिंग मे काम करते वक्त मिस्त्री अनूप सिंह पास ही गुजर रही हाईटेंशन लाइन का हुआ शिकार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मिस्त्री ठेकेदार निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते वक्त करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई वही बचाव करने गए निर्माणाधीन बिल्डिंग के मालिक भी करंट की चपेट में आ गए जिन्हें गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 में मौजूद निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते वक्त मिस्त्री अनूप सिंह पास ही गुजर रही हाईटेंशन लाइट शिकार हो गया जहां हाईटेंशन वाट का झटका लगने के बाद मिस्त्री अनूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी वही घटना देख बचाव करने गए निर्माणाधीन बिल्डिंग के मालिक अनिल भी इस हादसे में करंट लगने से झुलस गए घायल बिल्डिंग मालिक को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं सूचना पर से पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version