सैन्य बल के जीवन को देखने और समझने के लिए शुरू हुई योजना अटारी बॉर्डर के लिए रवाना हुई 31 बालिकाएं

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश शासन के मां तुझे सलाम कार्यक्रम के अंतर्गत 31 बालिकाओं को अटारी बॉर्डर ले जाया जा रहा है जहां पर उन्हें वाघा बॉर्डर दिखाने साथ ही बॉर्डर पर खड़े सैनिकों के शोर्य के बारे में भी बताया जाएगा।

अमृतसर के निकट अटारी बॉर्डर के लिए इंदौर से 31 बालिकाओं का दल रविवार को इंदौर रेलवे स्टेशन से भोपाल के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास डॉक्टर सी एल पासी ने अपने सहयोगियों के साथ इन सभी बालिकाओं का अभिनंदन किया और यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।
एक्सटेंशन:–

अटारी बॉर्डर के लिए रवाना हुए बालिकाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था इस यात्रा को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद भी किया।

डॉक्टर पासी ने बताया कि माँ तुझे सलाम कार्यक्रम योजना के अंतर्गत यह सभी बालिकाएं दो मई को भोपाल से अटारी बॉर्डर के लिए प्रस्थान करेंगी एवं 7 मई को इनकी वापसी होगी। ये सभी बालिकाएं इंदौर क्षेत्र के विभिन्न 8 ज़िलों से चयनित हैं।

- Advertisement -
Exit mobile version