गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट में हुई बच्चे की मौत पिता भी हुआ घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बच्चे की एक्सीडेंट में मौत हो गई जिसमें उसका पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गया घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र के दिलीप नगर की है।

मामला इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है जहां नैनोद गांव के रहने वाले पिता और पुत्र बाइक से जा रहे थे उसी दौरान दिलीप नगर वाइन शॉप के पास ट्रैक्टर ने इन्हें टक्कर मार दी जिसमें 8 वर्षीय बालक मौके पर ही मौत हो गई वही बच्चे के पिता भी बुरी तरह घायल हो गए जिसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है वही बच्चे का पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है।

Exit mobile version