देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

तालिबान का नया फरमान:अफगानिस्तान सरकार के खिलाफ बोला तो सजा मिलेगी; लोगों ने ट्विटर पर चला दिया ‘बैन तालिबान’ कैंपेन

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने एक नया फरमान जारी किया है। इस फरमान के तहत लोगों को सरकार की आलोचना करने से रोका जा रहा है।

Abhishek Raghuvanshi23 जुलाई 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने एक नया फरमान जारी किया है। इस फरमान के तहत लोगों को सरकार की आलोचना करने से रोका जा रहा है। फरमान में कहा गया है- बिना किसी सबूत के इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के अधिकारियों और कर्मचारियों की आलोचना करने वालों को दंडित किया जाएगा। लोग हावभाव, शब्द या किसी और चीज से सरकार की आलोचना नहीं कर सकते।

इतना ही नहीं तालिबान के निर्देश में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति तालिबानी सैनिक को छूता है, उसके कपड़े खींचता है, या उसे बुरी बातें कहता है तो उसे पनिशेबल एक्ट (दंडनीय कार्य) माना जाएगा।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
शरिया का मतलब- UNAMA की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान पिछले 10 महीनों के दौरान 10 से ज्यादा पूर्व सुरक्षा बलों के जवानों को मार डाला है।लोगों ने बताया कि तालिबानियों ने पहले युवक को घर से बाहर बुलाया फिर उसे गोली मार दी।

सरकार की आलोचना न करना ‘शरिया जिम्मेदारी’
तालिबान ने इस फरमान को ‘शरिया जिम्मेदारी’ बताया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा- जनता को तालिबान सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ आरोप नहीं लगाने चाहिए।

शरिया कानून इस्लामिक कानूनी व्यवस्था है। इसे कुरान और इस्लामी फतवों को मिलाकर तैयार किया गया है। शरिया कानून का उद्देश्य मुसलमानों को यह समझाने में मदद करना है कि उन्हें अपने जीवन के हर पहलू को अल्लाह या खुदा की इच्छा के अनुसार कैसे जीना चाहिए।

सोशल मीडिया पर तालिबान की आलोचना
नया फरमान जारी होने के बाद अफगानिस्तान के लोगों में गुस्सा देखा गया। उन्होंने तालिबान की आलोचना की। ट्विटर पर तो ‘बैन तालिबान’ कैंपेन चला दिया गया। अफगान पीस वॉच के मुताबिक, लोगों ने गलत सूचना फैलाने, हिंसा बढ़ाने वाले कंटेंट और आतंकवाद समर्थन का हवाला देते हुए तालिबानी अधिकारियों के अकाउंट्स ब्लॉक करने की मांग की थी।

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक (मेटा) ने अफगानिस्तान के दो सरकारी मीडिया संस्थानों के अकाउंट बैन कर दिए थे। कंपनी ने कहा था कि अमेरिकी कानून के तहत तालिबान एक आतंकी संस्था है। ऐसे में उसके किसी भी अकाउंट को वह अपने प्लेटफार्म पर जगह नहीं दे सकते हैं।

20 जुलाई 2022 को अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMA) ने देश में मानवाधिकार की स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें बताया गया कि अफगान सरकार के शासन में पिछले 10 महीनों में सोशल मीडिया पर आलोचना करने वाले लोगों को गिरफ्तार, कैद और प्रताड़ित किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि अगस्त 2021 से जून 2022 तक 700 नागरिकों को मारा दिया गया। 1,406 लोग घायल हुए।

तालिबान ने युवक को गोली मारी फिर शव को सार्वजनिक रूप से घुमाया

तालिबान ने बगलान के अंदराब जिले में रहने वाले युवक को गोली मार दी। उसके बाद तालिबानी युवक के शव को लेकर सार्वजनिक रूप से घुमाने लगे। घटना 20 जुलाई की है। 21 जुलाई को युवक के परिजनों ने अफगानिस्तान की सरकार से जवाब मांगा। सरकार ने जवाब तो नहीं दिया, लेकिन हवाई फायर करते हुए लोगों को वहां से भगा दिया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
↑