जिलाबदर बदमाश को क्षेत्र में घूमते हुए पकड़ा पुलिस द्वारा बदमाश पर रासुका की कार्यवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

परदेशीपुरा पुलिस ने एक जिलाबदर बदमाश को क्षेत्र में घूमते हुए पकड़ा है । बदमाश पर एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज थे अब पुलिस द्वारा बदमाश पर रासुका की कार्यवाई की जा रही है ।
परदेशीपुरा पुलिस ने क्षेत्र के कुख्यात बदमाश शशांक पिता हरी कौशल को पकड़ा । बदमाश क्षेेेत्र का लिस्टेट बदमाश है और उस पर दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज थे । जिसके चलते उस पर 4 जनवरी को ही जिलाबदर की कार्यवाई कि गयी थी । जिलाबदर होने के बाद भी बदमाश क्षेत्र में घूम रहा था जिसे पुलिस ने पकड़ा ।
पुलिस ने बदमाश को पकड़ा अब उस पर जिला बदर की कार्यवाई की तैयारी शुरू कर दी है ।

Exit mobile version