चंदन नगर पुलिस ने कारवाई करते हुए जुआ खेलते 16 जुआरीयो को पकड़ा  

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदननगर पुलिस ने क्षेत्र में जुआरियो पर बड़ी कार्यवाई करते हुए हजारो रुपयों का जुआ पकड़ने में सफलता हासिल की है । पुलिस ने एक दर्जन से भी ज्यादा लोगो को मौके से हिरासत में लिया है । जिनमे से अधिकांश आदातन जुआरी है ओर अलग अलग क्षेत्रो से आकर एक मकान में जुआ खेलते थे ।

चंदननगर पुलिस ने मंगलवार रात बल के साथ स्कीम नम्बर 71 चांदमारी के भट्टे स्थित एक मकान पर दबिश दी तो यह 16 लोग अलग अलग गुट बना कर जुआ खेलते पाये गए । जिनके पास से 50 हजार रुपये से अधिक नगद ओर ताश पत्ती ओर मोबाईल बरामद की गई है । 

पुलिस अब सभी जुआरियों के पुराने रिकार्ड खंगाल रही है । वही फरार मकान मालिक की भी तलाश जारी है

Exit mobile version