इंदौर में सैलून संचालकों ने तोड़ा जावेद हबीब फ्रेंचाइजी से नाता, नाम बदलने पर आकाश विजयवर्गीय ने किया सम्मान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मशहूर हेयर स्टाइलिश जावेद हबीब के वाइरल वीडियों के बाद भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के अल्टीमेंटम का असर दिखने लगा है। अब इंदौर में जावेद हबीब नाम से किसी भी सैलून का संचालन नहीं होगा

 इंदौर में संचालित जावेद हबीब फ्रेंचाइजी सैलून संचालकों ने अपना अनुंबध रद्द कर दिया है। शहर में जावेद हबीब के नाम से 8 सैलून और एक ट्रैनिंग सेंटर संचालित हो रहा था। जिसके सभी संचालकों ने जावेद हबीब के नाराज होकर अपने फ्रेजाइसी से अनुंबध करने के साथ ही नए नाम से सैलून संचालित करने का फैसला लिया है। सैलून संचालकों ने ये फैसला नारी शक्ती के सम्मान में लिया है। अनुबंध खत्म करने वाले संचालकों का कहना है, कि जावेद हबीब ने जिस क्रत्य किया है। उसके खिलाफ पूरे सेन समाज में नाराजगी है। जन भवनाओं आहत हुई है। लिहाजा,हम सभी ने जावेद हबीब के साथ अनुबंध को रद्द कर दिया है। अब हम नए नाम से अपने सैलून का संचालन करेंगे।इस फैसले से खुश होकर  भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने सेन समाज के पदाधिकारियोें के साथ नाम बदलने वाले सैलून संचालकों को सम्मान भी किया है। विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नारी के सम्मान में उठाए गए इस कदम सराहना करते कहा है,कि इंदौर की संस्कृती में नारी अपमान सहन नहीं किया जाएगा। इसी  जिला प्रशासन को चेतवानी भी दी गई थी।लेकिन इंदौर के सैलून संचालकों ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए खुद से जावेद हबीब फ्रेचाइसी का नाम बदलने का फैसला लिया है। जो कि सराहनीय है, अब इंदौर में जावेद हबीब के नाम से कोई भी सैलून का संचालन नहीं होगा। हालाकि,माना जा रहा है सैलून संचालकों ने खुद की मर्जी की बजाए सैलून पर होने वाले तोड़फोड़ से बचने के लिए ये कदम उठाया है। 

Exit mobile version