इंदौर की सेंट्रल कोतवाली पुलिस ऐसे पांच बदमाशो को गिरफ्तार किया है जो कि एक पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे वही पकड़े गए बदमाशो से पुलिस ने धारदार हथियार तलवार, चाकु-छुरे, गुप्ती, आरी,हथौड़ी,लोहे का सरिया आदि जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी है।
डकैती डालने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश….पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की बना रहे थे योजना…..दरसअल इंदौर की सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के महाराजा कॉम्प्लेक्स की तलघर पार्किंग में पांच हथियारबंद बदमाश प्लेटफार्म नंबर 6 के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे है । सूचना पर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार द्वारा तुरंत तीन टीमे तैयार कर थाने के फोर्स के साथ दबिश देकर, महाराजा कॉम्प्लेक्स की तलघर पार्किंग में बैठकर डकैती डालने की योजना बनाते 05 हथियार बंद बदमाशों को गिरफ्तार किया गया । बदमाशों के कब्जे से एक लोहे की जंग लगी तलवार , धारदार हथियार चाकु-छुरा, धारदार गुप्ती , आरी, हथौड़ी, लोहे का सरिया,ताला शटर काटने की टामी जैसे हथियार जब्त किये गये वही पकड़े गए आरोपीयो से जब पूछताछ की गई तो आरोपीयो ने अपना नाम रोहन बोरसी , शुभम उर्फ बम , देव , मनीष व नीलेश होना बताया पकड़े गए आरोपीयो से पुलिस अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।
