जय सियाराम बाबा कुटी पर शिव महापुराण कथा व पार्थिव शिवलिंग निर्माण व निशुल्क पूजन अभिषेक का आयोजन किया जा रहा है
आयोजक मां काली ग्रुप के नितेश सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा में बताया की प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से कालानी नगर 60 फीट रोड स्तिथ, जयसियाराम बाबा कुटी पर ज्योतिपीठ बद्रिका आश्रम उत्तराखंड,हिमालय स्तिथ ज्योतिष्पीठ के पीठाधीश्वर श्री श्री वासुदेवानंद जी सरस्वती के कृपा प्राप्त शिष्य श्री बाल ब्रह्मचारी दंडी स्वामी हेमेंद्रानंद जी सरस्वती द्वारा शिव महापुराण कथा व पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर निशुल्क पूजन अभिषेक करवाया जा रहा है। प्रतिदिन कथा के पश्चात फलाहारी महाप्रसादी का भी वितरण किया जा रहा है
