संत शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्रेष्ठ पूज्यपाद भगवन गुरुवर श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के स्वर्णिम आचार्य पदारोहण के उपलक्ष में वर्ष 2021-2022 के मणिकांचन संयोग पर विश्व इतिहास में प्रथम बार 108 दिवसीय अखंड श्री श्री जिन सहस्त्रनाम स्त्रोत का मंगल पाठ का भव्यातिभव्य शुभारंभ दिनांक 24 जुलाई 2022 रविवार को सरस्वती स्वरूपा ऊर्जस्वी वर्चस्वी तेजस्वी दीप्तिमान व्यक्तित्व की धनी परम् वंदनीय आर्यिका रत्न श्री पूर्णमति जी माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में श्री श्री १००८ मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन सर्वार्थसिद्धि जिनालय स्मृति नगर इंदौर में प्रातःकाल 8 बजे पंचकल्याणक स्थल बांगड़दा रोड पर पुज्य माताजी के मुखारविंद से प्रारम्भ होगा
महोत्सव के निर्देशक बाल ब्रह्मचारी श्री तरुण भैया एवम अजय भैया ने बताया कि यह अनुष्ठान सभी दुःखो का नाश करने वाला,मनवांछित फल देने वाला, लौकिक पारलौकिक प्रयोजनों को सिद्ध करने वाला, धन, धान्य,भाग्य, महाभाग्य, सौभाग्य, सम्पदा, आरोग्य, ऐश्वर्य, विलक्षण बुद्धि, प्रतिभा, मेघा, सद्ज्ञान, उतम सामर्थ्य, अदम्य साहस,अक्षय आरोग्य, अनुपम सौंदर्य, अनूठी विभूति, परम् प्रेम, को देने वाला सहस पापों को नाश करने वाला, असंख्य आश्चर्यो से परिपूरित, अमृत वाहि,अनादि निधन है
पुलक मंच परिवार इंदौर के अध्यक्ष प्रदीप बड़जात्या एवम परम् सरंक्षक कमल रावका ने बताया कि यह अखंड, महामंगलकारी, अद्भुत,अनुपम,अविस्मरणीय,अकल्पनीय महानुष्ठान 108 दिवसीय दिनांक 24 जुलाई 2022 से 9 नवम्बर 2022 तक जारी रहेगा
इस महामहोत्सव के परामर्शदाता सरस्वती लब्ध पंडित श्री रतन लाल जी शास्त्री है
इस अनुष्ठान से साहित्यकार, विद्वत वर्ग, चिकित्सक, गरीब, कृषक, व्यापारी एवं अन्य सभी को अप्रत्याशित लाभ होगा
इस मंगलकारी स्त्रोत्र के पाठ से सभी प्रकार् के संकट दूर हो जाते है
इस महोत्सव के आयोजक श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर,श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर स्मृति नगर है
पुलक मंच परिवार एवम अन्य सभी संस्थाओ की भी सहभागिता रहेगी
पुलक मंच प्रवक्ता दिलीप पाटनी, महेंद्र निगोत्या, श्रीमती किरण रावका सुरेश सेठी, शिरीष जैन,दीपक जैन, चंदन जैन अनिल रावका, श्रीमती नीता जैन, श्रीमती मीना कैलाश पाटनी, श्रीमती श्वेता शैलेश काला वैभव कासलीवाल अभय झांझरी ने महोत्सव को सफल बनाने का समाजजनों से आग्रह किया है
