एक ही नम्बर से चल रही थी दो गाड़ी चंदन नगर पुलिस की कार्यवाई करते हुए जब्त की दोनो गाड़िया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर पुलिस ने एक ही नंबर की दो वेन गाड़ी जब्त की है । इन गाड़ियों से स्कूली बच्चो को लाने ले जाने का काम किया जाता था । पुलिस की गिरफ्त में आए गाडी मालिक का कहना है कि उसने फायनेंस से बचने के लिए अपनी एक गाडी का नंबर दूसरी गाडी पर डाला था ।

मामला चंदन नगर क्षेत्र का है । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फुटिकोठी के समीप दो मारुति वेन गाड़िया जब्त की है । दोनो गाड़ियों को एक ही नम्बर MP 09 BD 5401 से चलाया जा रहा था । इन गाड़ियों से स्कूली बच्चो को घर से स्कूल लाने और ले जाने का काम होता था । दरसअल पुलिस की गिरफ्त में आए गाडी मालिक का कहना है कि ये नम्बर उसकी पहली गाडी का है जबकि दूसरी गाडी उसने फायनेंस करवाई थी जिसकी किस्तें जमा ना करना पड़े इसीलिए उसने पहली गाडी का नंबर दूसरी गाडी पर लिखवा दिया था ताकि गाडी सीज ना हो ।

Exit mobile version