इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उस में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया युवक परिजन से नई बाइक दिलाने की जिद कर रहा था नहीं पर उसने जहरीला पदार्थ खाया था।
मामला इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के बड़ा बांगड़दा में रहने वाले एक युवक विशाल ने अपने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है परिजन के मुताबिक विशाल को कुछ दिन पूर्व परिजन द्वारा एक पुरानी बाइक दिलाई गई थी लेकिन वह नई बाइक दिलाने की जिद कर रहा था जिसे लेकर विशाल में 2 दिन पूर्व अपने खेत में जाकर जहर खा लिया था जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई गांधीनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है।
