गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में 4 लोगों की मौत को बताया दुखद,बोले-ऑनलाइन लोन की होगी जांच

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मोबाइल ऐप से लोन लेकर उसे नहीं भर पाने के बाद इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई दंपत्ति और दो बच्चों की मौत के मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है जो उन्होंने घटना की जांच और एप लोन की जानकारी निकालने की बात कही है।

.इंदौर शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में बीते दिन पति पत्नी और दो बच्चों की मौत की घटना के बाद जहां पुलिस जांच कर रही है तो वही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जाल सभा ग्रह में एक आयोजन के दौरान मीडिया के सामने इस बारे में चर्चा करते हुए पुलिस कमिश्नर से जांच कराने और घटना का कारण पता करने की बात कही है। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि बहुत दुखद घटना हुई है वही गृह मंत्री के अनुसार इस एप लोन की समीक्षा हो ना मैं आवश्यक मानता हूं जो उन्होंने कहा कि भोपाल पहुंचकर वह अपनी साइबर शाखा को इस बारे में अवगत कराएंगे और यह और एप क्या है , इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी निकालेंगे यदि लोन में कोई आपत्ति जनक तरीका सामने आया तो इस पर गंभीरता से विचार करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version