इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक की क्षेत्र के ही बदमाश ने जमकर पिटाई कर दी बदमाश ऑटो चालक शराब पीने के लिए रुपए मांग रहा था नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर दी।
मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र के आदतन बदमाश नरेश द्वारा ऑटो चालक रोहित को रोका गया और शराब पीने के लिए ₹3000 मांगे नहीं देने पर नरेश द्वारा रोहित के साथ मारपीट कर दी पूरे मामले की शिकायत रोहित द्वारा थाने पर कराई गई है वहीं पुलिस ने बदमाश नरेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है पुलिस के मुताबिक नरेश क्षेत्र का आदतन बदमाश है जिस पर पूर्व में भी जिला बदर की कार्रवाई हो चुकी है फिलहाल आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है आरोपी के पकड़े जाने के बाद उस पर रासुका की कार्रवाई भी की जाएगी।
