देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 14 बार पढ़ी गई

कैपिटल हिल मामले में ट्रम्प के खिलाफ फैसला:अदालत ने कहा- ट्रम्प ने हार को उलटने के लिए गुंडागर्दी की; इसके लिए वाइस प्रेसिडेंट पर दबाव डाला

कैपिटल हिल हिंसा मामले में अमेरिकी अदालत ने सोमवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ फैसला सुनाया।

Abhishek Raghuvanshi29 मार्च 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कैपिटल हिल हिंसा मामले में अमेरिकी अदालत ने सोमवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ फैसला सुनाया। डिस्ट्रिक्ट जज डेविड कार्टर ने 6 जनवरी, 2021 के कैपिटल हिल हमले की जांच कर रही कांग्रेस कमेटी की ओर जारी किए गए समन से जुड़े फैसले में ट्रम्प पर गंभीर आरोप लगाया।

अदालत ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कांग्रेस में बाधा डालने और अपनी चुनावी हार को उलटने के लिए अपने वाइस प्रेसिडेंट माइक पेंस पर दबाव डाला। ऐसा करके उन्होंने गुंडागर्दी की। ट्रम्प को शायद पता था कि चुनावी धोखाधड़ी के उनके आरोप निराधार थे, और इसलिए यह साजिश गैरकानूनी थी।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल पर ट्रम्प समर्थकों ने हमला बोल दिया था।6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल पर ट्रम्प समर्थकों ने हमला बोल दिया था।

कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन को बाधित करने का प्रयास

जज ने कहा कि ट्रम्प 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के रिजल्ट्स को पलटने की कोशिशों में शामिल थे। हालांकि, उनके आपराधिक कामों में शामिल होने की ज्यादा संभावना नहीं है। कार्टर ने 44 पन्नों के एक फैसले में कहा- सबूतों के आधार पर अदालत ने इस बात की अधिक संभावना पाई है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन को बाधित करने का प्रयास किया।

जज कार्टर ने कहा कि ट्रम्प ने बार-बार पेंस से चुनाव लड़ने वाले राज्यों से इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों को बाहर करने को कहा था। तत्कालीन उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने दबाव का विरोध किया और कैपिटल हिल में ट्रम्प समर्थकों को उकसाने के बावजूद कांग्रेस ने बाइडेन को विजेता घोषित किया।

अब आगे क्या होगा ?
संभावना है कि जांच पैनल अमेरिकी न्याय विभाग से ट्रम्प पर आरोप लगाने के लिए कह सकता है। कार्टर और पैनल दोनों के पास ट्रम्प के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाने की शक्ति नहीं है। जज के फैसले से अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड पर कैपिटल हिंसा को लेकर ट्रम्प के खिलाफ आरोप लगाने का दबाव बढ़ सकता है। फेडरल लॉ के उल्लंघन के लिए अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड इस पर फैसला लेंगे।

हिंसा में 5 लोगों की मौत हुई थी

राष्ट्रपति ट्रम्प शायद जानते थे कि काउंटिंग को बाधित करने की योजना गलत थी। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हुई थी। 6 जनवरी को हुई हिंसा के पहले ट्रम्प ने अपने हजारों समर्थकों को संबोधित किया था और इलेक्शन को फ्रॉड बताया था। इसके बाद उनके समर्थकों ने संसद पर हमला बोल दिया था।

कार्टर ने फैसले में लिखा- कैपिटल दंगा तब हुआ जब तत्कालीन उपराष्ट्रपति माइक पेंस और कांग्रेस के दोनों सदनों के सदस्य बाइडेन को चुनाव विजेता के तौर पर प्रमाणित करने के लिए बैठक कर रहे थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
↑