देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 9 बार पढ़ी गई

कनाडा में निशाने पर हिंदू मंदिर:टोरंटो के स्‍वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखा- खालिस्तान जिंदाबाद

कनाडा के स्‍वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लोगों ने मंदिर की दीवारों को नुकसान पहुंचाया और भारत विरोधी बातें लिख दीं। इस मामले को लेकर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है।

Abhishek Raghuvanshi15 सितंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कनाडा के स्‍वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लोगों ने मंदिर की दीवारों को नुकसान पहुंचाया और भारत विरोधी बातें लिख दीं। इस मामले को लेकर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है।

भारतीय उच्‍चायोग ने इस घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। भारतीय उच्‍चायोग ने कहा- हम टोरंटो के स्‍वामीनारायण मंदिर में हुई तोड़फोड़ और दीवारों पर लिखी गई भारत विरोधी बातों की निंदा करते हैं। हमने कनाडा प्रशासन से इस मामले की जांच और कार्रवाई करने की मांग की है।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
वीडियो में देखा जा सकता है कि दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना 13 सितंबर की बताई जा रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद मामला सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना को रात 2 से 3 बजे के बीच अंजाम दिया गया। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे किसी संगठन से जुड़े लोग भी हो सकते हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

हिंदूओं के खिलाफ बढ़ रही नफरत
ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने निराशा जताते हुए कहा- इस तरह की नफरत की कनाडा में कोई जगह नहीं है। उम्मीद करते हैं कि जिम्मेदार अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है, हाल के दिनों में कनाडा के हिंदू मंदिरों को इस तरह के हेट क्राइम के जरिए निशाना बनाया गया है।

जनवरी में आधा दर्जन मंदिरों में हुई थी तोड़फोड़

  • नवंबर 2021 में पहली बार ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर और जगन्नाथ मंदिर में तोड़फोड़ की वारदात सामने आई थी।
  • इसके बाद 15 जनवरी को हनुमान मंदिर में एक तोड़-फोड़ हुईं।
  • 25 जनवरी को इसी शहर में देवी दुर्गा के मंदिर को तोड़ दिया गया। इन दोनों घटनाओं के बाद उपद्रवियों ने गौरी शंकर मंदिर और जगन्नाथ मंदिर में भी उत्पात मचाया।
  • 30 जनवरी को मिसिसॉगा में हिंदू हेरिटेज सेंटर (HHC) में 2 व्यक्तियों ने दान पेटी और मुख्य कार्यालय में तोड़फोड़ की थी।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 6 घंटे पहलेAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 11 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 11 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 11 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 11 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 11 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 11 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 11 घंटे पहले
स्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीतSportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 13 घंटे पहलेNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 14 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 16 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 16 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 18 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 18 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 19 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 20 घंटे पहले
↑