देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 15 बार पढ़ी गई

इंदौर पुलिस द्वारा किया गया सायबर जागरूकता दिवस का आयोजन।

▪️ इंदौर पुलिस की टीम ने स्कूल/कॉलेज के स्टूडेन्टस एवं आम नागरिकों के बीच पहुंच दिए, सभी को सायबर अपराधों से बचने के टिप्स।

Abhishek Raghuvanshi8 सितंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

▪️ इंदौर पुलिस की टीम ने स्कूल/कॉलेज के स्टूडेन्टस एवं आम नागरिकों के बीच पहुंच दिए, सभी को सायबर अपराधों से बचने के टिप्स।

इंदौर दिनांक 07 सितबंर 2022- वर्तमान समय में साइबर फ्रॉड एवं अपराधों से सुरक्षा एवं इनसे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूकता लाने हेतु गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को सायबर जागरूकता दिवस मनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके तारतम्य में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा भी इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अति. पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री राजेश हिंगणकर द्वारा सायबर जागरूकता दिवस आयोजित कर लोगों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करने एवं इनकी रोकथाम हेतु कार्यवाही के लिये इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री निमिष अग्रवाल एवं अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की टीम के निरीक्षक श्रीमती राधा जामोद, उप निरीक्षक श्री शिवम ठक्कर एवं सउनि श्री गयेन्द्र यादव सायबर जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम देवी सरस्वती विद्या निकेतन,न्यू गोरी नगर इंदौर में बच्चों के बीच पहुंचे, चूंकि आजकल छोटे बच्चें भी मोबाईल की इस वर्चुुअल दुनिया से दूर नहीं है और दिन-ब-दिन इसकी गिरफ्त में आते ही जा रहे है। अतः हमारे इन नौनिहालों को इन सायबर अपराधों के प्रति शुरूआत में ही सचेत करना अत्यंत आवश्यक है। टीम ने उन्हें सायबर अपराधों एवं इनसे बचने के तरीकों के बारें में बताया और उन्हें अपने परिजनों के मार्गदर्शन में ही सोशल मीडिया साइट्स चलाने एवं ऑनलाईन गेम्स से बचकर रहने व इस दौरान रखने वाली सावधानियों की समझाईश दी। इस दौरान स्कूल की प्राचार्या श्रीमती संगीता यादव एवं डायरेक्टर श्री सुरेन्द्र यादव सहित स्कूल के बच्चों ने सभी जानकारियों को बड़े ध्यानपूर्वक सुना व अपनी जिज्ञासाओं को भी शांत किया।

तस्वीरों में खबर3 फोटो


छोटे बच्चों के स्कूल के बाद पुलिस टीम हमारे देश की शक्ति युवा वर्ग के बीच माता जीजाबाई शासकीय कन्या महाविघालय इंदौर में पहुंची और वहां पर वाणिज्य संकाय की छात्राओं को बढ़ते सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ संजय पंडित सहित प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।


इसी कड़ी में पुलिस टीम स्कूल/कॉलेज के बाद वाणिज्यिक संस्थान स्टॉक होम्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ऑफ स्टाक्स, आनंद बाजार इंदौर में पहुंचकर, संस्थान के डायरेक्टर श्री दिलप्रित सिंह भाटिया की उपस्थिति में वहां के स्टूडेंट्स को सायबर अपराधों के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि, ऑनलाईन फायनेंशियल फ्रॉड में हमें अत्यंत सावधानी रखते हुए ही काम करना चाहिएं हमारी जरा सी लापरवाही से हमें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।
इसके बाद टीम ने रेफल टावर साकेत चौराहा पर आम जनता के बीच में जाकर, उन्हें पम्पलेट्स आदि के माध्यम से और उनसे बात कर, सायबर अपराधों के जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में हमारी व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ हमें अपनी सायबर सुरक्षा भी रखना जरूरी है जिसके लिए हम जितने जागरूक होंगे उतना ही हम इन सायबर अपराधों से बच सकते हैं। टीम ने सभी को इस संबंध में जरूरी टिप्स भी दिए कि-
अनजान लोगों से सोशल मीडिया आदि पर न जुड़े।
अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो आदि किसी भी अनजान व्यक्ति को ना दें।
अपनी बैंक संबंधित जानकारी ओटीपी, पिन सीवीवी आदि भी किसी के साथ शेयर ना करें।
इन बातों का ध्यान रख हम साइबर फ्रॉड से बच सकते हैं।
शासन के निर्देशानुसा उक्त सायबर जागरूकता दिवस निरंतर रूप से मनाया जाएगा, जिसके तहत स्कूल/कॉलेज व अन्य संस्थानों के स्टूडेंट्स एवं सार्वजनिक स्थानों पर आम नागरिकों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जावेगा। इसके साथ ही शासकीय कार्यालयों एवं पुलिस के भी कार्यालयों एवं थानों में स्टाफ के लिये सायबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 8 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 11 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 11 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 11 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 12 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 12 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 12 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 22 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 26 दिन पहले
↑