इंदौर के बायपास को बेहतर बनाने में जुटे सांसद शंकर लालवानी, 5 फ्लाईओवर के लिए जारी हुए टेंडर, लाखों लोगों को होगा फायदा
इंदौर में 5 फ्लाईओवर के एक साथ टेंडर जारी होना ऐतिहासिकट्रैफिक जाम और एक्सीडेंट से मिलेगी मुक्तिबायपास पर रहने वाले लाखों लोगों को फायदाकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंदौर में की थी घोषणासांसद शंकर लालवानी ने मंत्री गडकरी के सामने रखी थी मांगशिवराज सिंह चौहान ने लालवानी को दिया है फ्लाईओवर मैन का खिताब सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से इंदौर में बायपास पर एक साथ पांच फ्लाईओवर बनाने के लिए टेंडर जारी हो गए हैं।
इंदौर में 5 फ्लाईओवर के एक साथ टेंडर जारी होना ऐतिहासिक
ट्रैफिक जाम और एक्सीडेंट से मिलेगी मुक्ति
बायपास पर रहने वाले लाखों लोगों को फायदा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंदौर में की थी घोषणा
सांसद शंकर लालवानी ने मंत्री गडकरी के सामने रखी थी मांग
शिवराज सिंह चौहान ने लालवानी को दिया है फ्लाईओवर मैन का खिताब
सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से इंदौर में बायपास पर एक साथ पांच फ्लाईओवर बनाने के लिए टेंडर जारी हो गए हैं। इंदौर के इतिहास में ये पहली बार है जब एक साथ इतने फ्लाईओवर बनाने के टेंडर जारी हुए है। सांसद शंकर लालवानी पिछले 2 साल से लगातार इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।
पिछले साल पीपल्याहाना फ्लाईओवर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद को ‘फ्लाईओवर मैन’ का खिताब दिया था और सांसद लालवानी अपने प्रयासों से इसे सार्थक साबित कर रहे हैं।
ये फ्लाईओवर क्षिप्रा और मांगल्या के बीच अर्जुनबरोदा गांव के पास, बेस्ट प्राइस-झलारिया के पास, लाभगंगा गार्डन (एमआर-10 चोराहा) पर, रालामंडल चौराहे पर और राऊ सर्कल पर बनेंगे। इसमें से बेस्ट प्राइस के पास बनने वाला फ्लाईओवर 3 लेयर वाला एलिवेटेड फ्लाईओवर होगा। संभवत: ये मध्यप्रदेश का अपनी तरह का 3 लेयर वाला पहला ओवरब्रिज होगा।
लगभग 200 करोड़ रु की लागत से बनने वाले इन फ्लाईओवर्स के टेंडर 18 फरवरी को जारी हुए है। ये फ्लाईओवर साल 2024 की शुरुआत में बनकर तैयार हो जाएंगे। इन चौराहों पर लंबा ट्रैफिक जाम लगता है और हादसे भी होते रहते हैं जिसमें कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके है।
सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया और कहा कि ‘मा.गडकरी जी से दिल्ली में मुलाकात के दौरान इंदौर बायपास की समस्या पर विस्तार से बात हुई थी और पिछले साल मा.गडकरी जी ने इंदौर में इन फ्लाईओवर्स की घोषणा की थी जिसके लिए टेंडर जारी हो गए है और विभाग ने 2 साल से कम समय में इसे तैयार करने का वक्त तय किया है।
सांसद लालवानी ने कहा कि इंदौर बायपास से करीब 35,000 वाहन रोजाना गुजरते हैं लेकिन ओवरब्रिज ना होने की वजह से हमेशा हादसों का डर बना रहता है। इन फ्लाईओवर्स के बनने से बायपास से करीब बायपास के आसपास रहने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा और ईंधन एवं समय की बचत होगी और जीवन सुरक्षित होगा।
बायपास रोड के खराब हालातों के कारण सांसद शंकर लालवानी इसे इंदौर के लिए अभिशाप भी बता चुके है और अब वे यहां के हालातों को बेहतर करने में जुटे है।
इन 5 जगहों पर काफी लंबे समय से फ्लाईओवर की जरुरत क्यों थी –
बेस्ट प्राइस –
- शहर से भोपाल की ओर जाने वाला एवं भोपाल से आने वाले ट्रैफिक का अत्याधिक दबाव
- कई बड़े मैरेज गार्डन, स्कूल और संस्थान के लिए आने-जाने वालों का दबाव
- भोपाल की तरफ से शहर में आने के लिए यहां उल्टा आना पड़ता है
रालामंडल
- लोगों ने बायपास पर बीच में कट बनाए
- हादसों का लगातार डर
- पूर्व में कई हादसे हुए, लोगों को भारी परेशानी
अर्जुन बरोदा
- क्षेत्र में कई गोडाउन और वेयर हाउस
- ट्रकों का भारी दबाव, ट्रक उल्टी दिशा से आते है
- लगभग हर रोज छोटे-बड़े हादसे होते हैं
- शाम के समय भारी जाम की समस्या
राऊ सर्कल
- इस सर्कल पर 4 रोड के ट्रैफिक का भारी दबाव
- बायपास, एबी रोड, आईआईएम एवं पीथमपुर और महू के लिए वाहनों का दबाव
- शाम के समय भारी ट्रैफिक जाम की समस्या
लाभगंगा गार्डन, एमआर-10 चौराहा
- यातायात का अत्यधिक दबाव
- ट्रकों के कारण हादसों का भय

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 6 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले