सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने गुजरात के भटके हुए नाबालिक बच्चे को दस्तयाब कर किया परिजनों को सुपुर्द

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की थाना सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है जहा सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने गुजरात से आये एक नाबालिग 10 साल के बच्चे को उसके परिजन सुरक्षित लौटाया ।

,दरसअल जांच अधिकारी ने सोमवार सुबह बताया कि इंदौर की सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस को रविवार शाम को सूचना मिली की संजय सेतु कलाली के पास 10 साल का बच्चा घूम रहा है बच्चे से जाकर पुछताछ की तो उसने अपना नाम अजान पिता अल्ताफ उम्र 10 साल दाहोद गुजरात का रहने वाला बता रहा था । बच्चे के द्वारा बताया गया कि इसके पिताजी ट्रक ड्राइवर है जो गुजरात से इंदौर ट्रक में सामान लेकर आते हैं जिसके आधार पर देवास नाका ट्रांसपोर्ट एवं लोहा मंडी रावजी बाजार पर संपर्क किया गया साथ ही वहां के लोगों से पूछताछ के बाद बच्चे से रास्ते मे पूछताछ के दौरान एक भिखारी के द्वारा बताया गया कि यह बच्चा खजराना में दिखा था पूछताछ के दौरान इसकी मौसी सलमा पति समीर का घर खजराना में पता चला बच्चे ने बताया की मैं रास्ता भटक गया था बच्चे की मां से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से चर्चा कर आईडी चैक करने के बाद आसपास के लोगो से तस्दीक कर बच्चे को उसकी मौसी सलमा के सुपुर्द किया । वही बच्चे के परिवार ने सेंट्रल कोतवाली पुलिस को धन्यवाद दिया

Exit mobile version