मामूली गाड़ी टकराने की बात को लेकर शुरू हुए विवाद के चलते ऑटो चालक वकील पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को सुजालपुर से गिरफ्तार किया है ।
दरअसल खजराना थाना क्षेत्र के फारूकी चौराहा पर नमाज पढ़कर निकले एडवोकेट साज़िद अली कल से घर जा रहे थे इसी दौरान एक ऑटो चालक कट मारने की बात को लेकर उनका विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए ऑटो चालक तबरेज ने चाकू निकालकर एडवोकेट पर जानलेवा हमला कर दिया घटना के बाद गंभीर हालत में घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी इस दौरान मुखबिर सूचना पर पुलिस ने आरोपी को सुजालपुर के पास से गिरफ्तार किया है बताएं जरा आरोपी पुलिस से छुपने के लिए पेड़ पर चढ़ा था जिसके कारण नीचे गिरने से घायल भी हो गया पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पहुंची थी जहां पर घटना की माफी मानता नजर आया आरोपी पर पूर्वी किसी भी तरह का अपराध नहीं है ना ही आरोपी नशे का आदी है मामूली विवाद के चलते आक्रोश में आकर इस घटना को अंजाम दिया गया था।
