सेवादार की मदद से महिला मित्र के साथ शहर में ही रहकर फरारी काट रहे गोली कांड के मुख्य इनामी आरोपी हेमू ठाकुर को क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया गिरफ्तार नेपाल बेंगलुरु और अन्य राज्यों में फरारी काटने के बाद शहर में ही रहकर छुपा हुआ था आरोपी के सेवादार को भी पुलिस ने किया गिरफ़्तार
दरअसल खजराना थाना क्षेत्र में स्थित सिंडिकेट ऑफिस में चले आ रहे हैं शराब दुकान के लिए चली आ रही विवाद को लेकर बैठक चल रही थी इस दौरान शराब व्यवसाई अर्जुन ठाकुर को भी बातचीत के लिए बुलाया गया था जहां शराब व्यवसाई हेमू ठाकुर उसके भाई पिंटू ठाकुर और गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके अन्य साथियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दी सभी घटना के दौरान शराब व्यवसाई अर्जुन ठाकुर घायल हो गया था घटना के बाद पुलिस ने पूर्व में ही गैंगस्टर सतीश भाऊ और शराब व्यवसाई चिंटु ठाकुर सहित अन्य आरोपी रितेश और मोनू को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन कांड का मुख्य आरोपी हेमू ठाकुर घटना के बाद फरार हो गया था बताया जा रहा है फरारी के दौरान पहले हेमू ठाकुर बाय रोड कार से नेपाल पहुंचा और उसके बाद बैंगलोर और आसपास कई राज्यों में अपने फरारी काटी ऒर फिर इंदौर आ गया आरोपी हेमू पिछले 4 महीनों से शहर की सुनसना इलाके की कॉलोनी में अपने एक महिला मित्र साथ सेवादार की मदद से छुपा हुआ था मुखबिर सूचना पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया है वहीँ आरोपी की मदद करने वाले सेवादार भी पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी हेमू ठाकुर पर पुलिस ने दस हजार का इनाम भी घोषित किया था।
