सीमा सुरक्षा बल के परिसर में परेड ग्राउंड में शनिवार को दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बिजासन स्थित सीमा सुरक्षा बल के परिसर में परेड ग्राउंड में शनिवार को दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में 403 नवनियुक्त आरक्षकों ने देश सेवा की शपथ ली. अब ये नवनियुक्त आरक्षक देश के विभिन्न कैंपों में प्रतिनियुक्त होकर अपनी सेवा देंगे. दीक्षांत परेड समारोह में पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में बीएसएफ बैंड की धुन से पूरा माहौल देश भक्ति मय हो गया था. बता दें कि नवनियुक्त आरक्षकों ने 44 सप्ताह तक प्रशिक्षण प्राप्त किया. इसके बाद दीक्षांत परेड में शामिल हुए. कदम से कदम मिलाकर परेड में हिस्सा लिए जवानों ने समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का दिल जीत लिया. दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपर महानिदेशक / निदेशक, सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर के पंकज गुमर ने सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया.मुख्य अतिथि महानिदेशक पंकज गूमर ने सभी नवनियुक्त आरक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इस दीक्षांत परेड के बाद सीमा सुरक्षा बल के सदस्य बन गए हैं. देश सेवा के कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रथम कदम रखने जा रहे हैं. परेड में शामिल होने वाले जवानों के माता-पिता को बधाई देते हुए महानिरीक्षक ने कहा कि आपने देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Exit mobile version