द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के आत्महत्या मामले में पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रंगपंचमी के दिन द्वारकापुरी क्षेत्र में रहने वाली नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था । जांच के बाद पुलिस ने उसके पति सास ससुर नंनद सहित अन्य लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है । महिला को सभी लोग दहेज के लिए परेशान करते थे जिससे परेशान होकर उसने ये कदम उठाया था

मामला द्वारकापूरी थाना क्षेत्र का है । जहाँ रगपंचमी पर फांसी लगा कर प्रियंका नाम की नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी । उसकी निगमकर्मी राहुल से पिछले साल ही शादी हुई थी। पुलिस ने राहुल से आत्महत्या के कारणों के बारे में पूछा लेकिन उसने किसी विवाद से इन्कार कर दिया था । प्रियंका के शव को जिला अस्पताल भिजवाया तो अंतःवस्त्रों से सुसाइड नोट मिला जिसमें पति राहुल और सास पारु सहित ननदो पर दहेज के लिए परेशान करने के आरोप लगाए थे । जांच के बाद पुलिस ने आरोपो को सही पाया और सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल पहुचा दिया है।

Exit mobile version