इंदौर और मालवा वासियों को आज इंदौर से जम्मू कश्मीर के लिए फ्लाइट की सौगात

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नागरिक उड्डयन मंत्रालय और मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से इंदौर और जम्मू के बीच नई हवाई सेवा प्रारंभ हुई। इस नई फ्लाइट के शुभारंभ कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल शामिल हुए.. जबकि इंदौर में हुए कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और अन्य नेतागण शामिल हुए।

इंदौर से लगातार अलग अलग शहरों के लिए फ्लाइट शुरू हो रही है.. और अब इंदौर से जम्मू फ्लाइट का शुभारंभ किया गया। इस फ्लाइट के शुरू होने से बड़ी संख्या में भक्त वैष्णो देवी दर्शन और पर्यटन के लिए कश्मीर आ-जा सकेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने सिलिकॉन सिटी निवासी प्रीति शर्मा को फ्लाइट का पहला बोर्डिंग पास दिया।

इस अवसर पर मंत्री तुलसी सिलावट ने नई हवाई सेवा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस सेवा के शुरु होने से धर्म प्रेमी जनता और पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा।

फ्लाइट के शुभारंभ कार्यक्रम में सांसद लालवानी और मंत्री सिलावट के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य भी मौजूद थे। इस फ्लाइट के शुरू होने से इंदौर और मालवाके लोगों को जम्मू कश्मीर के लिए सीधी फ्लाइट की सौगात मिली है.. आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

- Advertisement -
Exit mobile version