सस्ती खाद ब्रांडेड कंपनी मैं पैकिंग कर रहे गोदाम पर पुलिस और कृषि विभाग ने की संयुक्त कारवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सस्ती कंपनियों की खाद ब्रांडेड कंपनी मैं पैकिंग कर किसानों के साथ छल कपट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कृषि विभाग और भंवरकुआं पुलिस ने आरटीओ रोड रोड पर छापे मार कार्यवाही कर बड़ी मात्रा में लाखों रुपए की खाद की बरामद।

दरअसल मामला भवरकुआं थाना पुलिस और कृषि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरटीओ रोड के पास मौजूद एक गोदाम में छापे मार कार्यवाही की जहां पुलिस को जानकारी मिली थी कि लोकल कंपनियों का खाद ब्रांडेड महंगी कंपनी के खाद मैं पैकिंग कर किसानों के साथ विश्वासघात किया जा रहा था जिसके चलते कई बार किसानों की फसलें खराब हो सकती है इसी के चलते बड़ी मात्रा में वहां महाधन फर्टिलाइजर देवास की कंपनी की खाद को ब्रांडेड यूपीएल कंपनी कि खाली पैकेजिंग कंपनी में भरकर उन्हें मार्केट में बेचने जा रहा था मौके से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है वही मुख्य सरगना का अभी जानकारी जुटाई जा रही है जहां लगभग 357 बोरी खाद और 8 किलो यूपीएल फर्टिलाइजर बरामद किया है इन सभी खाद की बोरियों को सिवनी नहीं भेजने की तैयारी चल रही थी

Exit mobile version