केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन के दूसरे और प्रिकॉशन डोज के बीच केअंतर को किया कम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन के दूसरे  और प्रिकॉशन  डोज के बीच के अंतराल को कम कर दिया है, अब हितग्राही सेकंड डोज लगने के 6 माह बाद ही प्रिकॉशन डोज लगवा सकते है।  इंदौर में अब तक 1 लाख 70 हाजत  से अधिक लोगों ने प्रिकॉशन डोज लगवाए हैं हालांकि अभी भी लाखों की संख्या में हितग्राहियों ने  प्रिकॉशन डोज नही लगवाया है। 

गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों को निर्देश जारी किए की वैक्सीन के दूसरे और प्रिकॉशन डोज के बीच के अंतराल को कम किया जाए। गुरुवार से पहले वैक्सीन के  दूसरे डोज के 9 माह बाद ही हितग्राही प्रिकॉशन डोज के  लिए पात्र होता था जबकि अब 6 माह के भीतर ही प्रिकॉशन डोज लगाया जा सकता है।  इसके निर्देश मिलने के बाद इंदौर जिले में भी वैक्सीन का दूसरा डोस लगवाने के छह माह पूर्ण कर चुके लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है। 

टीकाकरण अधिकारी डॉ तरुण गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर जिले में अब तक 32 लाख 12000 ने वैक्सीन का पहला डोज जबकि 30 लाख 22 हजार ने वैक्सीन के दोनों डोज लगवाएं हैं इसी तरह 1 लाख 70 हजार  हितग्राहियों ने प्रिकॉशन दोस्त लगवाया है हालांकि अभी भी बड़ी संख्या में हितग्राही पात्र हो चुके है जिन्होंने प्रिकॉशन डोज नही लगवाया है। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्तक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष की उम्र के बच्चों की जांच करेंगे इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता परिवार में मौजूद प्रिकॉशन डोज से बचे हुए हितग्राहियों को भी चिन्हित करेंगे।

- Advertisement -

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समय अवधि को किया कम सेकंड डोज के 6 माह बाद लग सकेंगे प्रिकॉशन डोज

Exit mobile version