इन्दौर। नगर निगम द्वारा मरीमाता चौराहे से लेकर राजवाड़ा तक रोड की चौड़ाई 60 एवं कुछ हिस्सों में 40 फीट तक होना प्रस्तावित है। इसके लिए शुरू में निगम के अधिकारियों द्वारा सड़क का निरीक्षण करने के बाद उसकी मार्किंग की गई थी।
इस मार्किंग को लेकर कुछ रहवासियों मे असमंजस की स्थिति थी। इसी बात को लेकर लगातार रहवासी विधानसभा क्रमांक 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय से संपर्क कर रहे थे ,जिसके बाद सोमवार को दोपहर में
मरीमाता से लेकर राजबाड़ा तक रहवासियो की उपस्थिति में नगर निगम के अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, झोन क्रमांक 7 के जोनल अधिकारी डी. आर लोधी, के साथ अन्य अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कई लोगो ने सड़क के बीच सेन्टर लाइन डालकर चौड़ीकरण करने की बात कही। कई जगह पट्टे होने की बात भी सामने आई है। विधायक विजयवर्गीय ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि रहवासियों की समस्याओं का समाधान करे। वही निगम कर मास्टर प्लान के तहत नियम अनुसार ही चौड़ीकरण की प्रकिया अपनाई जाए।
60 फ़ीट चौड़ीकरण के साथ तीन ईमली से आगे 40 फ़ीट रोड़ भी चोडा होना है। इसके बाद सड़क निर्माण का कार्य आरंभ किया जायेगा।
विधायक विजयवर्गीय ने बताया कि आज मैंने विधिवत निरीक्षण किया है जनता क्या चाह रही है उनके भी बातों को मैंने ध्यान से सुना है। पूर्व में अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया था ,जिसके बाद रहवासियों ने मुझे अपनी समस्या बताई थी। आज हमने सभी के साथ मिलकर क्षेत्र का दौरा भी किया है। सभी की समस्या दूर करने के बाद सड़क का निर्माण जनता के हित में किया जाएगा।
