इंदौर के द्वारकापुरी थाने में पदस्थ जवान मोहन सोलंकी द्वारा अपने ही सरकारी क्वार्टर में फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है
इंदौर में द्वारकापुरी थाना पर पदस्थ जवान मोहन सोलंकी द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है परिजनों का कहना है कि कई वर्षों से वह इंदौर में नौकरी कर अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रहे थे और मूल रूप से वह खरगोन का रहने वाले हैं बीती रात घटना के बाद खरगोन में परिजनों को सूचना मिलते ही वह इंदौर पहुंचे हैं तो वहीं पूरे मामले पर द्वारकापुरी थाना प्रभारी का कहना है कि द्वारकापुरी थाने पर करीबन 4 वर्षों से नौकरी कर रहे हैं और काफी अच्छे से नौकरी करते थे किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं थी तो वही बीती रात नौकरी कर अपना घर लौटने के बाद राजेंद्र नगर में स्थित पुलिस लाइन के क्वार्टर में अपने ही कमरे में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली घटना के वक्त पत्नी और बच्चे हॉल में सो रहे थे और यह कमरे में अकेले थे सुबह जब पत्नी चाय देने के लिए कमरे में गई तो वह फांसी के फंदे पर झूल रहे थे जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजन जवान के शव को अंतिम संस्कार के लिए खरगोन ले गए हैं
