8 अप्रैल 1929 को सेंट्रल असेंबली में शहीद भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त द्वारा फेंके गए बम की यादगार दिवस पर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए और उन्हें राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी और दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अरूण कुमार धवन द्वारा राहुल इंक़लाब को “राष्ट्रीय चेतना सम्मान 2022 ” से सम्मानित किया गया। सचिन गुप्ता और संजीव कुमार भी मौजूद थे।
ऐलान – ए – इंक़लाब के संस्थापक राहुल इंक़लाब ने इस दौरान बताया कि 1929 में अंग्रेजी हुकूमत द्वारा दो काले कानून लाएं जा रहे थे। जिसे रोकने के भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त ने बम धमाके के बाद ” बहरों को सुनाने के लिए धमाके की जरूरत ” विषय पर पर्चा भी फेंका था।
गौरतलब हैं कि दिल्ली के संसद मार्ग थाने में ही उस दौरान शहीद भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त पर बम धमाके की एफआईआर दर्ज की गई थी।
