बेटे की मौत के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए गांव गया परिवार के सूने मकान में अज्ञात बदमाशों ने दिया चोरी की घटनाओं को अंजाम घर में रखे सोने चांदी आभूषण नगदी सहित घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा कर ले गए बदमाश पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जारी।
दरअसल मामला भवर कुआं थाना क्षेत्र के समता नगर पालदा में रहने वाले पीड़ित तुलसीराम यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी उस दिन पहले उनके बेटे की बेरहमी से हत्या हो गई थी मृतक दीपक के अंतिम संस्कार और उसकी विधि विधान से क्रिया कर्म करने के लिए पैतृक गांव खंडवा गए हुए थे इसी दौरान घर सूना था किसी अज्ञात बदमाश द्वारा घर ताला तोड़कर अंदर घुसा और घर में मौजूद सोने चांदी के आभूषण घर का इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित नकदी रुपए लेकर फरार हो गया घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया है वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है पुलिस का मानना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
