ग्वालियर पुलिस ने गुरूनानक अपार्टमेंट के पास आईपीएल पर ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए एक सटोरिये को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
  • क्राईम ब्रांच व थाना गिरवाई पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
  • पकडे गये सटोरिया से पुलिस टीम को दो मोबाइल, तथा 18000/-रूपये नगद मिले।
  • पकड़े गये सटोरिये से ऑनलाईन सट्टे का लाखों का हिसाब किताब मिला।

ग्वालियर 19.04.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 18.04.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना गिरवाई क्षेत्र के सिकन्दर कम्पू में गुरूनानक अपार्टमेंट के नीचे एक व्यक्ति मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा हैं। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना गिरवाई की पुलिस टीम को सटोरियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया तथा सीएसपी लश्कर श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी गिरवाई उनि रघुवीर मीणा के नेतृत्व में दिनांक 18.04.2022 की रात्रि में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान सिकन्दर कम्पू में गुरूनानक अपार्टमेंट के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान गुरूनानक अपार्टमेंट के नीचे एक व्यक्ति दिखा जो मोबाइल पर बात कर आईपीएल मैच पर हार जीत का दाव लगाकर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति के पास से पुलिस टीम को दो मोबाइल तथा 18000/-रूपये नगद मिले। पकड़ा गया सटोरिया 99ीनइ की आईडी के माध्यम से कलकत्ता एवं राजस्थान के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था। जप्त किये गये मोबाइल में लाखों का हिसाब किताव भी मिला है। पकड़े गये व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की वेबसाईट के माध्यम से आईडी बनाकर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाया जाता है और सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को लाईव मैच का 02 बाल पीछे का मैच शो होता है, जिसका फायदा सट्टेवाज उठाते हैं। पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ थाना गिरवाई में अप.क्र. 126/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने निर्देश पर क्राईम ब्रांच द्वारा विगत दिनों से लगातार आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे व्यक्तियों पर कार्यवाही की जा रही है और इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

बरामद मशरूका:- दो मोबाइल, तथा 18000/-रूपये नगद।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्र्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी गिरवाई उनि रघुवीर मीणा क्राईम ब्रांच टीम- सउनि राजीव सोलंकी, प्र.आर. रामबाबू, अनिल गुप्ता, आर. आशीष शर्मा, अभिषेक तोमर, सोनू परिहार,म.आर. राखी थाना गिरवाई टीम- प्र.आर. राजबहादुर सोनी, आर. रामनरेश, विकाश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -
Exit mobile version