इंदौर रहकर नेवी की तैयारी कर रहे छात्र अचानक हादसे का शिकार हो गया जहां चौथी मंजिल पर फोन पर बात करते समय पैर फिसल जाने के कारण नीचे जा गिरा जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
मामला भवरकुआं थाना क्षेत्र के खंडवा रोड नेवी की तैयारी कर कोचिंग पढ़ रहे छात्र 18 वर्षीय युवराज पिता योगेश गहलोत घर की चौथी मंजिल पर फोन पर बात कर रहा था अचानक संतुलन बिगड़ा और वह जमीन पर आ गिरा गंभीर सर में चोट आने के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है बताया जा रहा है कि युवराज एक होनहार और बेहतर छात्र था और देशभक्ति कार्यालय जज्बा था जिसको लेकर नेवी में भर्ती होने के लिए वह काफी मेहनत कर रहा था मृतक मूलतः महेश्वर का रहने वाला था जो अपने परिवार के मामा के घर इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है मर्ग कायम आगे की जांच शुरू कर दी है।
