इंदौर का हृदय स्थल कहे जाने वाला राजवाड़ा अब जल्द ही आम जनता के लिए खुल जाएगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर और इंदौर का हृदय स्थल कहे जाने वाला राजवाड़ा अब जल्द ही आम जनता के लिए खुल जाएगा बारिश के चलते राजवाड़ा के कार्य की गति धीमी पड़ गई थी लेकिन अब पेंटिंग का कार्य पूर्ण होने के तुरंत बाद ही आम जनता राजवाड़ा के अंदर प्रवेश कर सकेंगे

राजवाड़ा का कार्य जल्दी ही पूर्ण हो जाएगा और आम जनता के लिए राजवाड़ा को खोल दिया जाएगा यह बात इंदौर निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने कही है दरअसल 15 अगस्त से 20 अगस्त के बीच राजवाड़ा को आम जनता के लिए खोलने की योजना बनाई गई थी लेकिन भारी बारिश के चलते यह कार्य पूर्ण नहीं हो पाया राजवाड़ा के ऊपरी क्षेत्र में पेंटिंग का कार्य बाकी है जिसकी वजह से अभी राजवाड़ा को नहीं खुला जा रहा है जैसे ही मौसम में बदलाव आता है और 4 से 5 दिन की धूप निकलती है वैसे ही राजवाड़ा का पेंटिंग का कार्य पूर्ण हो जाएगा जिसके पश्चात राजवाड़ा को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा

Exit mobile version