एरोड्रम पुलिस ने जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपी जिला बदर होने के बावजूद क्षेत्र में घूम रहा था इसे एरोड्रम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां उस दिन पूर्व क्षेत्र के ही आदतन बदमाश पर जिला बदर की कार्रवाई की गई थी लेकिन वह क्षेत्र में ही घूमता पाया गया जिसे एरोड्रम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया और उसे जेल पहुंचाया गया है पकड़ा गया आरोपी क्षेत्र का आदतन बदमाश है जिस पर 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं
