लव मैरिज के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जहां शव को बरामद कर पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया फिलहाल नवविवाहिता की आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात बना हुआ है।
मामला खजराना थाना क्षेत्र के आशा नगर में किराए के मकान रह रही 24 वर्ष नवविवाहिता दीपशिखा पति शुभम शर्मा घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची थी जहां विवाहिता के शव को बरामद कर पीएम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवाया बताया जा रहा है कि मृतिका का पति शुभम कैफे संचालन का काम करता है 4 महीने पहले ही दीपशिखा ने शुभम से लव मैरिज किया था वही परिजन दहेज को लेकर मांग के चलते आरोप लगा रहे हैं फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
