आज का दिन भारतीय इतिहास में काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 25 दिसंबर 1861 को महामना मदन मोहन मालवीय का जन्म हुआ था. इलाहाबाद में जन्में मालवीय के पिता का नाम पंडित बृज नाथ और माता का नाम मुन्नी देवी था. पंडित मदन मोहन मालवीय सहित वह कुल सात भाई बहन थे. भारत के पहले और अंतिम व्यक्ति थे जिन्हें महामना की उपाधि से विभूषित किया गया. आइए इस खास मौके पर महान समाज सुधार के जीवन की जीवन पर एक नजर डालते हैं…
