एक्टर तुनिषा शर्मा मौत मामला : लव जिहादी शिजान मोहम्मद खान की आज होगी कोर्ट में पेशी , मुंबई पुलिस कोर्ट से मांगेगी शिजान को रिमांड पर

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार को टीवी सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जिसके बाद तुषा शर्मा की मां ने एक्टर शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी. पुलिस ने शीजन के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) का मामला दर्ज किया है. शिकायत के बाद वालीव पुलिस ने को- स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है. आज शीजान मोहम्मद खान को कोर्ट में पेश किया जायेगा

तुनिषा की मां ने शीजान खान पर लगाया आरोप तुनिषा शर्मा मौत मामले की पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है. पुलिस को सेट से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है. सेट पर मौजूद सभी लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है. तुनिषा शर्मा की मां ने एक्टर शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. तुनिषा की मां ने आरोप लगाया है कि ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ का लीड एक्टर शीजान मोहम्मद खान पिछले कुछ समय से तुनिषा को परेशान कर रहा था. इस वजह से उसने खुदकुशी जैसा कदम उठाया. तुनिषा पिछले एक हफ्ते से कह रही थी कि शीजान उसे परेशान कर रहा है. हमने शीजान से बातचीत भी की है और कहा कि वह इस तरह परेशान ना करें. हमने पुलिस को भी इस बात की शिकायत की है

काफी डिप्रेशन में थी, गोलियां भी खा रही थी जानकारी के मुताबिक, तुनिषा शर्मा ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ से पहले काफी डिप्रेशन में थी. अपने काम को लेकर, अपनी मां को लेकर कि घर कैसे चलेगा. इसकी वजह से वह डिप्रेशन की गोलियां भी खा रही थी. तुनिषा शर्मा ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ की शूटिंग कर रही थी. टी ब्रेक के दौरान तुनिषा टॉयलेट गयी और वहां से बहुत देर तक नहीं निकली, तो दरवाजा तोड़ा गया. इस दौरान पाया गया कि तुनिषा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है

आखिरी पोस्ट में दिया था हिंट तुनिषा शर्मा की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है. किसी को ये बात समझ में नहीं आ रही है कि आखिर तुनिषा के सुसाइड के पीछे की वजह क्या है. इस बीच तुनिषा का आखिरी पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. तुनिषा ने मौत को गले लगाने से पहले इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वो किसी चीज को देखती हुई नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था- ‘जो लोग अपने जुनून को लेकर आगे बढ़ते हैं वो कभी भी रुकते नहीं है.’ कुछ देर बाद ही उनका शव फंदे से लटकता मिला था

- Advertisement -

‘भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप से की थी करियर की शुरुआत तुनिषा ने कैटरीना कैफ की फिल्म फितूर में उनके बचपन का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह अलीबाबा : दास्तान-ए- काबुल में शहजादी मरियम की भूमिका कर रही थीं. बार बार देखो, कहानी -2, दबंग-3 जैसी फिल्मों में भी बतौर बाल कलाकार उन्होंने काम किया था. तुनिषा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो ‘भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप’ से की थी. वह चक्रवर्ति सम्राट अशोक, गब्बर पूंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराणा रंजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क शुभान अल्लाह जैसे सीरियल्स में भी नजर आयीं. बीते कुछ वर्षों में कई टीवी और फिल्म एक्टर्स ने आत्महत्या की है

वैशाली, प्रत्युषा, सुशांत सहित कई टीवी स्टार ने की आत्महत्या इसी साल 16 अक्टूबर को टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में आत्महत्या कर ली थी. एक्ट्रेस का शव इंदौर की साईं बा कॉलोनी में उनके घर पर मिला था. वैशाली के अलावा प्रत्यूषा बैनर्जी, प्रेक्षा मेहता से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक कई नाम हैं, जिन्होंने सुसाइड किया. प्रत्युषा बनर्जी ने टेलीविजन शो बालिका वधू से घर-घर में अपनी पहचान बनायी थी. इसके बाद वो बिग बॉस सीजन 7 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं थीं. सुशांत 14 जून, 2020 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत मिले थे. इसे पुलिस ने सुसाइड करार दिया और कहा कि वह डिप्रेशन में थे. हालांकि अभी तक सुशांत की मौत एक रहस्य बनी हुई है

Exit mobile version