भाजपा के आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य 15 करोड़ तय सहयोग निधि की तैयारी में जुटी बीजेपी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में भाजपा के आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य 15 करोड़ तय किया गया है प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा 2 दिन पूर्व इंदौर में बैठक आयोजित कर इंदौर नगर को 10 करोड़ और जिले को 5 करोड़ का लक्ष्य दे चुके हैं जिसके बाद अब बीजेपी आजीवन सहयोग निधि की तैयारी में जुट गई है हालांकि इतने बड़े लक्ष्य को लेकर कांग्रेस ने भी बीजेपी पर सरकारी मशीनरी के उपयोग का आरोप लगाना शुरू कर दिया है

बूथ विस्तारक अभियान से बीजेपी नेताओं को अभी थोड़ा आराम मिला ही था कि अब बीजेपी नेताओं के लिए आजीवन सहयोग निधि अभियान शुरू हो गया है जिसे लेकर इंदौर में भी एक बड़ा लक्ष्य दिया गया है इंदौर में आजीवन सहयोग निधि के लिए नगर को 10 करोड़ और जिले को 5 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है इतना बड़ा लक्ष्य मिलने के बाद एक और जहां बीजेपी नेताओं के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है तो वही इतने बड़े लक्ष्य को लेकर कांग्रेस ने भी बीजेपी पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू कर दिया है कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी पूंजी पतियों की पार्टी बनती जा रही है एक और जहां कांग्रेस में आज भी 5 रुपये में सदस्य बनाए जा रहे हैं तो वहीं बीजेपी के द्वारा बड़ी राशि एकत्रित कराई जा रही है ऐसे में बड़ी राशि एकत्रित करने के लिए बीजेपी नेता अब सरकारी मशीनरी का उपयोग भी करेंगे वहीं बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस को बीजेपी के अभियान पर चिंता व्यक्त करने की आवश्यकता नहीं है बीजेपी कांग्रेस से जुड़े सहयोगियों से संपर्क भी नहीं करेगी

Exit mobile version