इंदौर पुलिस कमिश्नर द्वारा लगातार अपराध और अपराधियों को लेकर एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है वही इंदौर पुलिस कमिश्नर द्वारा महिलाओ की सुरक्षा को लेकर भी एक एक्शन प्लान तैयार किया है जिसमे महिलाओं को आत्म सुरक्षा के लिए ट्रेनिग दी जा रही है वही पुलिस कमिश्नर ने बताया कि स्कूल और कॉलेज चालू हो चुके है जिसको लेकर हर शैक्षणिक संस्थाओं में 25 , 25 बच्चो की एक एक टीम महिलाओ की सुरक्षा के लिए लगाई जाएगी
इंदौर शहर में महिला अपराधों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है वही इन्दौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा महिला अपराध को रोकने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार कर निर्भया टीम गठित की जा रही है जिसमे महिला अपराध रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर ने महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिग देकर आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए जा रहे जिसमे मार्शल आर्ट्स , व्यायाम , योगा की ट्रेनिग दी जा रही है जहा एक और कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए 50 परसेंट शमता के साथ स्कूल और कॉलेज खोले गए थे वही अब 100 परेसन्त के साथ स्कूल और कॉलेज खोल दिये गए है वही ट्रेनिग लेने वाली महिलाए अब महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्कूल व कॉलेजों के बाहर 25 , 25 की टोली बनाकर ऐसे मनचलों को पकड़ेगी जो महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार छेड़ खानी जैसी घटनाओं को अंजाम देते है गोर तलब है किपिछले दिनों कालेज के बाहर से एक मनचले को गिरफ्तार किया था जो छात्राओं को अपने प्राइवेट पार्ट का प्रदर्शन कर छात्राओं से छेड़छाड़ कर राह था जिस पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत कारवाही कर जेल पहुचाया था।ऐसी घटना दोबारा न हो उसी को देखते हुए पुलिस ने निर्भया टीम का गठन किया है वही छात्राओं को वीसल दी गईं ताकि एसी कोई घटना हो तो तुरंत वीसील बजा कर अपनी टीम को आगाह किया जा सके अब देखने वाली बात होगी कि जहा एक तरफ पुलिस 24 घण्टे सड़को पर रहकर शहर की जनता की सुरक्षा कर रही है वही निर्भया की टीम कितनी कारगर साबित होती है
