मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में गठित स्व-सहायता समूह के सदस्यों को करोड़ों रूपये के बैंक ऋण वितरित किया गया। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से वर्चुअल माध्यम से जुड़े इस कार्यक्रम में सभी जिलों में ग्राम पंचायत स्तर के समूह सदस्य मौजूद रहें। मुख्यमंत्री ने शाजापुर जिले के स्व सहायता समूहो के आर्थिक सशक्तिकरण अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जिले के 97 समूहों को नकद साख सीमा से 133.05 लाख रूपये का ऋण वितरण किया गया। अभी तक शाजापुर में वित्तीय वर्ष 2021-22 अन्तर्गत विभिन्न बैंको द्वारा कुल 670 स्वयं सहायता समूहों को राशि 947.05 लाख का लोन का वितरण किया गया हैं ।
