भाजपा कार्यालय पर बूथ स्तर पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के भाजपा कार्यालय पर आज बूथ स्तर पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई इस बैठक में आगामी समय में बूथ स्तर पर बीजेपी के द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बिंदु तय किए गए साथ ही जो लोग बूथ स्तर पर यह प्रशिक्षण देने जाएंगे उन्हें भी कार्य के बारे में समझाया गया

इंदौर में भाजपा के द्वारा अब बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, बूथ स्तर पर अब कार्यकर्ताओं को पार्टी के अलग-अलग कामों के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी बेहतर ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा इसे लेकर इंदौर के संभागीय भाजपा कार्यालय पर प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के साथ शहर और ग्रामीण के कार्यकर्ता भी मौजूद थे अलग-अलग सत्रों में आयोजित हुई नगर और जिले की बैठक में आने वाली 30 अप्रैल और 1 मई को बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने जाने वाले कार्यकर्ताओं के नाम निकाले गए और उन्हें किस तरह से बूथ स्तर पर प्रशिक्षण देना है इसकी जानकारी दी गई बीजेपी ने पहली बार बूथ स्तर पर त्रिदेव का निर्माण किया है, यह त्रिदेव के माध्यम से ही भाजपा के द्वारा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा

Exit mobile version